10,000 परिवारों के लिए ‘एक हाथ मदद का’ उपक्रम

विधायक महेश लांडगे की पहल; लोगों से की मदद की अपील

0
पिंपरी। एन पी न्यूज 24 – सातारा, सांगली कोल्हापुर में बाढ़ के महाप्रलय के दौरान पीड़ितों की सहायता के लिए राज्यभर में सराहे गए उपक्रम के बाद कोरोना के खिलाफ जारी जंग में भी पिंपरी चिंचवड़ भाजपा अध्यक्ष व भोसरी के विधायक महेश लांडगे ने कमर कस ली है। कोरोना की रोकथाम के लिए लागू किये गए लॉक डाउन के दौरान रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कमी का सामना कर रहे पिंपरी चिंचवड़ के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए उन्होंने एक पहल की है। इसे उन्होंने ‘एक हाथ मदद का’ नाम दिया है। इसके तहत शहर के 10 हजार गरीब व जरूरतमंद परिवारों को जीवनावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का संकल्प किया गया है।
शनिवार को एक ही दिन में शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित छह मरीज मिले हैं। इसके दूसरे दिन चार मरीज मिले हैं। करीब 12 दिन के विश्राम के बाद शहर में कोरोना के नए मामले सामने आने लगे हैं। अन्यथा पहले चरण में मिले 12 में से आखिरी मरीज को भी अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया है। अब नए से मामले सामने आने के बाद लॉक डाउन और सोशल डिस्टन्टिंग का कड़ाई से पालन करने की अपील विधायक महेश लांडगे ने की है। इसके साथ ही उन्होंने शहर के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को जीवनावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ‘एक हाथ मदद का’ उपक्रम की घोषणा की है। इसमें लोगों को अनाज, दाल, तेल, आटा, नमक, मसाला आदि वस्तुएं दी जाएगी।
इस उपक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विधायक लांडगे ने कहा कि, विपदा की इस घड़ी में हम सभी परोक्ष-अपरोक्ष रूप से एक-दूसरे की मदद कर रहे है हैं। ‘एक हाथ मदद का’ उपक्रम के तहत हमनें शहर के 10 हजार गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद का संकल्प किया है। इसके लिए हमारी टीमें कार्यरत हैं। इसमें हमें लोगों से भी सहयोग की जरूरत है। अगर लोग मदद करेंगे तो और भी ज्यादा जरूरतमंद परिवारों की मदद की जा सकेगी। सातारा, सांगली कोल्हापुर में बाढ़ के महाप्रलय के दौरान पीड़ितों की सहायता के लिए शुरू किए गए एक हाथ मदद का उपक्रम की भांति जरूरतमंदों की सहायता के शहरवासी मदद कर सकते हैं। यह मदद केवल जीवनावश्यक वस्तुओं के रूप में ही करनी है। इसके लिए डॉ. निलेश लोंढे (9881572395), संजय पटनी (9822217163) और विनय रावल  (9689917031) से संपर्क साधनेे की अपील भी विधायक लांडगे ने एक बयान के जरिए की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.