Madhav Bhandari | संविधान में सर्वाधिक बदलाव कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ, भारतीय जनता पार्टी संविधान नहीं बदलेगी – माधव भंडारी

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 ऑनलाइन – Madhav Bhandari | भारतीय संविधान में सबसे ज्यादा बदलाव कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ. संविधान के अनुच्छेदों को बदलने और उसमें हेरफेर करने का काम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक ने किया. यह आरोप भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधव भंडारी ने रविवार को लगाया. (Madhav Bhandari)

महायुति की तरफ से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे बोल रहे थे. इस मौके पर महायुति के समन्वयक संदीप खर्डेकर, भाजपा शहर उपाध्यक्ष प्रशांत हरसुले, श्याम सातपुते, पुष्कर तुलजापुरकर उपस्थित थे.

भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलेगी. इस तरह का झूठा प्रचार कांग्रेस की तरफ से किया जा रहा है. कांग्रेस ने मूल रुप से संविधान के अनुच्छेद बदले है. 26 नवंबर 1949 में हमने संविधान स्वीकार किया. पिछले 74 वर्षों में 105 बार संविधान में बदलाव किया गया. इनमें से 56 वर्ष सत्ता में रही कांग्रेस के काल में सर्वाधिक 75 बार संविधान में बदलाव किया गया. इनमें से पंडित नेहरू के कार्यकाल में 17, इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 29, राजीव गांधी के कार्यकाल में 10 बार सहित कुल मिलाकर 56 बार संविधान में बदलाव नेहरू गांधी परिवार के काल में हुआ. पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंहराव के कार्यकाल में 10 और मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 6 बार संविधान में बदलाव किया गया. यह जानकारी भंडारी ने दी.

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में संविधान में अधिकांश बदलाव अलग अलग सामाजिक आरक्षण की व्यापकता या समय सीमा बढ़ाने के लिए किया गया. प्रत्येक को शिक्षा का अधिकार देने के लिए 86वां बदलाव और केंद्र व राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या नियंत्रित करने 91वां बदलाव, ऐसे दो महत्वपूर्ण व दुरगामी परिणाम वाले बदलाव संविधान में अटल बिहारी वाजपेयी ने किए. शिक्षा के अधिकार से शिक्षा का व्यापक प्रसार करने में गति मिली. मंत्रियों की संख्या पर प्रतिबंध लगाने से मंत्रिमंडल का आकार कुछ हद तक दायरे में आया.

Ajit Pawar On Supriya Sule | सुप्रिया सुले की नकल उतारते हुए अजीत पवार ने विकास कार्यों पर की टिप्पणी, मैंने किया, मैंने किया, मैंने किया…

Sandeep Khardekar On Ravindra Dhangekar | हार के डर से रवींद्र धंगेकर आरोप लगा रहे है – भाजपा प्रवक्ता संदीप खर्डेकर

Murlidhar Mohol On Shivajinagar-Hinjewadi Metro | शिवाजीनगर हिंजवडी मेट्रो से सक्षम परिवहन विकल्प उपलब्ध होगा– मुरलीधर मोहोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.