BIG BREAKING NEWS: पुणे में ‘कोरोना’ के 3 नए मरीज मिले, विभाग में संक्रमितों का आंकड़ा 80 पर पहुंचा

0


पुणे: एन पी न्यूज 24– आज (गुरुवार) पुणे शहर में दोपहर 2 बजे तक तीन नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.  इसके बाद पुणे डिवीजन में मरीजों की संख्या 80 तक पहुंच गई है. इनमें पुणे के 39, पिंपरीचिंचवड के 12, सातारा के 2, सांगली के 25 और कोल्हापुर के मरीज शामिल हैं.

मिली ताजा जानकारी के अनुसार कुल 1839 नमूने निरीक्षण के लिए भेजे गए हैंजिनमें से 1663 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और 176 रिपोर्ट का इंतजार है.  प्राप्त रिपोर्ट में  1544 नमूने नकारात्मक आए हैं और 80 नमूने पॉजीटीव मिले. अभी तक 18 मरीजों के ठीक होने पर, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इसके अलावा विभाग में 8119 यात्रियों में से 4214 यात्रियों का फॉलोअप शुरू है. अभी तक, 10 लाख 79 हजार 111 घरों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है. उनमें से 48 लाख 72 हजार 779 की जांच की गई है। इनमें से 441 व्यक्तियों की आगे की जाँच के लिए भेजा गया है. विभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.