पुणे में दो दिनों में कोरोना के मिले 8 मरीज

0
पुणे। एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन इस महामारी से हजारों की संख्या में मौतें हो रही है। इसका सीधा असर भारत पर भी दिखने लगा है। राज्य की बात करें तो इस मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। ताजा आकड़ों के मुताबिक, दो दिन में पुणे शहर में कोरोना के आठ नए मरीज पाए गए है। इसके बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 39 और पुणे संभाग में यह संख्या 80 तक पहुंच गई है।
मौजूदा समय में महाराष्ट्र राज्य की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड, पुणे जिला, सातारा, सांगली, कोल्हापूर समेत इन जगहों में मरीजों की संख्या 80 के पास पहुंच चुकी है। आज मिले नए तीन मरीजों के बाद पुणे में कोरोना के मरीजों की संख्या 39 हो गई है। पड़ोसी शहर पिंपरी चिंचवड में 12, कोल्हापुर और सातारा में 2- 2, सांगली में 25 मरीज पाए गए है। पुणे संभाग में अब तक 1839 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। उनमें से 1633 नमूने प्राप्त हुए हैं और 176 मरीजों की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित हैं।
अब तक कुल 1544 नमूने नकारात्मक आये जबकि 80 नमूने सकारात्मक पाए गए है। अब तक 18 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं पुणे शहर में कल पांच और आज तीन नए मरीज मिलने से प्रशासन सकते में आ गया है। जिला और पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से घर में रहने की अपील कर रहा है। विदेश यात्रा से लौटे 8119 में से 4214 यात्रियों का फालोअप लिया जा रहा है। अब तक 3905 यात्रियों का फालोअप पूरा हो चुका है। इसके साथ ही 10 लाख 79 हजार 111 घरों का सर्वेक्षण करते हुए 48 लाख 72 हजार 779 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 441 लोगों को आगे को जांच के लिए सिफारिश की गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.