निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुए पुणे के 186 लोग

106 लोगों को ढूंढ निकाला; बाकियों की तलाश जारी

0

पुणे/ पिंपरी। एन पी न्यूज 24  – कोरोना संक्रमण का ‘हॉटस्पॉट’ बने चूके पुणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज कार्यक्रम में पुणे संभाग (पुणे, सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली, सातारा) के 186 लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। इन लोगों की लिस्ट प्रशासन को मिल चुकी है, अब तक 106 लोगों को ढूंढ निकाला गया है। जबकि अन्यों की तलाश शुरू है। अब तक ढूंढे गए 106 में से 94 लोगों को क्वारंटाइन रखा गया है, इसमें पुणे शहर के 60 लोग शामिल हैं। पुणे के पड़ोसी पिंपरी चिंचवड़ शहर से तब्लीगी मरकज में 32 लोगों के शामिल होने की खबर है अब तक उनमें से 14 लोगों को ढूंढ निकाला कर उनकी लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर ने बताया कि, दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लिगी ए-जमात के सम्मेलन में शामिल हुए पुणे संभाग के 182 लोगों की लिस्ट मिल गई है। इनमें पुणे जिले के 136, सातारा जिले से 5, सांगली जिले के 3, सोलापुर जिले के म 17 व कोल्हापुर जिले 21 लोगों का समावेश है। इन लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अन्य सात लोग भी मिले हैं। 182 में से 106 लोगों को खोज निकाला गया है। पुणे जिले से 70, सातारा जिले से 5, कोल्हापुर जिले से 10 और सांगली व सोलापुर जिले समेत कुल 106 लोगों को ट्रेस कर इनमें से 94 लोगों को क्वारंटाइन रखा गया है। उनकी लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन को प्राप्त लिस्ट में से 51 लोगों के कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक वे दूसरे राज्यों में रहने की संभावना है।

कॉल रिकॉर्ड के अनुसार उक्त सम्मेलन में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। कुछ मामलों में मोबाइल का सिम कार्ड बदले जाने की जानकारी भी पुलिस की जांच में सामने आने की जानकारी देते हुए संभागीय आयुक्त डॉ म्हैसेकर ने कहा कि, जिन राज्यों या जिलों में जिन लोगों के संपर्क की जानकारी मिली है उनके बारे में वहां के जिलाधिकारियों कल सूचित किया गया है। पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम के अनुसार तब्लीगी जमात में शामिल हुए जिले के लोगों में से कुछ तो पुणे में मौजूद हैं जबकि अन्‍य लोगों की तलाश की जा रही है। अब तक पुणे के 60 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। हालांकि अभी किसी में शुरुआती लक्षण नहीं मिले हैं, उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं। कई लोग पुणे में नहीं हैं जिनको ढूंढने की कोशिश की जा रही है। यहां पिंपरी चिंचवड़ में से 32 लोग उक्त सम्मेलन में शामिल होने की जानकारी मिली है। अब तज 14 लोगों को पुलिस की सहायता से ढूंढ निकाला गया है। उन्हें अस्पताल में दाखिल कर उनकी लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बाकियों की तलाश जारी रहने की जानकारी मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.