लॉकडाउन में ही अस्थाई मंदिर में विराजमान होंगे रामलला,  25 मार्च को ब्रह्म मुहूर्त का समय है निश्चित

0

अयोध्या.एन पी न्यूज 24 – उत्तर प्रदेश में   के चलते लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है और इसी बीच रामलला  को उनके नए अस्थाई मंदिर में शिफ्ट करने के लिए पूजा-पाठ हो रही है। नवरात्र के प्रथम दिन रामलला अपने नए मंदिर में नए आसन पर विराजमान होंगे। चांदी के सिंहासन पर भगवान राम लला अपने चारों भाइयों के साथ बाल स्वरूप दर्शन देंगे। यह सिंहासन अयोध्या राजपरिवार के द्वारा राम लला को भेंट किया गया है। यह सिंहासन 25 इंच लंबा 15 इंच चौड़ा और 24 इंच ऊंचा है। माना जा रहा है कि कल सुबह लाइव आरती भी और रामलला के भक्तों को घर बैठे ही देखने को मिल सकती है। सुबह 7 बजे रामलला की आरती होगी। इस आरती का प्रसारण भी कराने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया है।

अनुष्ठान जारी है : मंगलवार सुबह 7 बजे से ही 15 वैदिक विद्वान रामलला के गर्भ गृह में पूजा अनुष्ठान शुरू किए गए, जो आज देर रात 11 बजे तक चलेंगे। इसके बाद अर्ध रात्रि (25 मार्च) में 2 बजे रामलला को जगाया जाएगा। उनका पूजन पाठ होगा और रास्ते का शुद्धिकरण होगा। इसके बाद फिर भोर में ही ब्रह्म मुहूर्त में रामलला को अपने नए मंदिर में विराजमान कराया जाएगा।

अयोध्या के सभी मंदिरों के कपाट बंद : कल से ही सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन, बड़ी देवकाली मंदिर, छोटी देवकाली मंदिर समेत अयोध्या के कई बड़े मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.