कोरोना को हारने के लिए महाराष्ट्र तैयार, हेल्थ मिनिस्टर ने की और 5 बड़ी घोषणा 

0
मुंबई, 19 मार्च –एन पी न्यूज 24  – दुनिया भर के कई देशो का सिरदर्द बन चुके कोरोना वायरस महाराष्ट्र में कोहराम नहीं मचाये इसलिए राज्य सरकार ने अपनी कमर कस ली है।  कई शहरों में विभिन्न तरह के बिज़नेस बंद रखने के साथ कोरोना पीड़ित मरीजों के इलाज को लेकर सरकार की तरफ से खास सक्रियता दिखाई जा रही है।  इसके मद्देनज़र आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने और कई महत्वपूर्ण घोषणा की है।  राज्य भर में अब तक 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  भीड़भाड़ से बचने के लिए एपिडेमिक कानून लागू किया गया है।  लेकिन प्राइवेट लैब को अभी तक कोरोना के जांच की परमिशन नहीं दी गई है , नायडू हॉस्पिटल में 100 जबकि वाई.सी.एम हॉस्पिटल में कोरोना वायरस मरीजों के लिए 60 बेड की व्यवस्था की गई है।  जबकि वर्क फ्रॉम होम का सख्ती से पालन कराने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
हेल्थ मिनिस्टर की प्रमुख घोषणा 
आने वाले एक सप्ताह में महाराष्ट्र में 8 लैब शुरू हो जाएंगे।  आज से 4 नए लैब शुरू हो गए है जिसमे कोरोना वायरस की जांच होगी।
* राज्य में क्वारंटाइन के लिए बेड बढाए गए है.
* आइसोलेशन के वॉर्ड बढाए गए है।
* पुणे के 8 प्राइवेट हॉस्पिटल में विलगीकरण की परमिशन
* जल्द केंद्र से कोरोना वायरस के सन्दर्भ में 10 किट मिलेगा।
राज्य के जिलों और मनपा क्षेत्र में मरीजों की संख्या 
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा – 10
पुणे मनपा – 8
मुंबई – 7
नागपुर – 4
यवतमाल, नवी मुंबई, कल्याण में से प्रत्येक में 3, रायगढ़, ठाणे, अहमदनगर, औरंगाबाद में से हर में 1 कुल 42 लोगो कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
पुणे में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव 
पुणे में एक महिला को कोरोना होने की जानकारी जिलाधिकारी नवलकिशोर राम ने जानकारी दी।  इस तरह से पुणे में कोरोना वायरस के 18 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके है।  उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस पीड़ित महिला का फ्रांस और नीदरलैंड में यात्रा करने का इतिहास रहा है। पिछले कई दिनों से परेशानी होने के बाद 15 को जांच में उन्हें कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई थी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.