70 रुपए के नीचे आया Petrol का भाव, आज लगातार पांचवे दिन हुआ ‘इतने’ रुपए सस्ता

0
नई दिल्ली, 16 मार्च एन पी न्यूज 24 –आयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार कोरोना वायरस की वजह से पेट्रोल के दाम कम कर रही है.  सोमवार को भी  पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती जारी है.   दिल्ली समेत देश के कई महानगरों में सोमवार को ये दोनों उत्पाद सस्ते मिल रहे है. दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल का दाम 70  रुपए प्रति लीटर से नीचे आ गया है।  पेट्रोल के दाम में 16 पैसो की गिरावट आ गई है।
  अब पेट्रोल 69. 59 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।  डीजल के दाम में 15 पैसो की गिरावट आई है. दिल्ली में डीजल प्रति लीटर 62. 29 रुपए मिल रहा है।  कोलकाता में पेट्रोल के दाम 16 पैसो की गिरावट आई है अब पेट्रोल 72. 29 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।  डीजल के दाम में 15 पैसे की गिरावट के बाद अब 64. 62 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है।  मुंबई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे की गिरावट आई है जिसके बाद प्रति लीटर पेट्रोल 75. 30 रुपए मिल रहा है।  डीजल के दाम में 16 पैसे की गिरावट  आई है जिसके बाद प्रति लीटर डीजल 65. 21 रुपए मिल रहा है।  चेन्नई में सोमवार को पेट्रोल के दाम में 17 पैसे की गिरावट आई जिसके बाद यह 72. 28 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।  जबकि डीजल के दाम में 16 पैसे की गिरावट आई है जिसके बाद यह 65. 71 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.