कोरोना वायरस से रहे सतर्क,  कुछ समय के लिए टाल दीजिए ‘ये’ सब चीजें

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24
चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस अब दुनिया भर में पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस के नाम से लोगों में डर का खौफ देखा जा रहा है। चीन समेत कई देशों में संदिध सहमे हुए है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानलेवा कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों का आंकड़ा 3000 से ज्यादा पहुंच गया है। अब भारत में भी इसका असर दिखने लगा है। भारत में अब तक कुल 73 मामले पॉजिटिव पाए गए है। जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ मंत्रालय लगातार इस पर नजर बनाये हुए है। प्रशासन की ओर से लगातार लोगों से सावधान व सतर्क रहने की अपील की जा रही है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए और इसके इलाज के लिए अभी तक कुछ सटीक दवा ईजाद नहीं हो पाई है इसलिए इससे बचाव ही एकमात्र हथियार है जो इसे फैलने से रोक सकता है। ऐसे में ट्विटर पर #canceleverything हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। अपील की जा रही है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जितना संभव हो सके कुछ चीज़े  थोड़े समय के लिए टाल दे।

इन सब चीज़ों से बचे –
1.  विदेश यात्रा से बचे।
2. जरुरत हो तो ही अस्पताल जाये।
3. कुछ दिनों तक ज्यादा मंदिर न जाये।
4. पार्क न जाये।
5. मेला इत्यादि में जाने से बचें।
6. बुजुर्ग और बीमारों का खास ख्याल रखें।
7. हाथ मिलाना टाल दें, हाय या नमस्कार करें।
8. बाजार इत्यादि जाना जरूरी हो तो ही जाएं।
9. मास्क लगाकर बाहर जाएं।
10. गैर जरूरी चीजों को छूने से खुद को रोकें।
11. घर आते ही सबसे पहले सैनिटाइजर या फिर साबुन से अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
12. अगर कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे घर पर ही रहने दें।
13. बीमार जानवरों को अपने साथ यात्रा पर न ले जाए।
14. अगर आपको बुखार, खांसी आदि की समस्या है तो यात्रा करने से बचें।
15. ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां पर ज्यादा भीड़ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.