सिंधिया को चाहने वाले 10,000 पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

0

भोपाल. एन पी न्यूज 24- वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस को छोड़ने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक तरह से इस्तीफों की ढेर लगने लगी। सूत्रों ने बताया कि करीब 10,000 पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिये हैं और कई पदाधिकारी त्यागपत्र दे सकते हैं।  हालांकि, मध्यप्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि सिंधिया के समर्थक अन्य नेताओं पर कांग्रेस छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार,  ये इस्तीफे राज्य स्तर से ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारियों के हैं। इनमें कुछ कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं। दावा किया गया है कि ‘‘जल्द ही कई अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी भी अपने पदों से त्यागपत्र देंगे।  गुना, सागर, अशोक नगर, ग्वालियर, इंदौर, शिवपुरी एवं कुछ अन्य जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा दिया है।
पवार भी बोले-संवाद होती, तो बात बन जाती
इस बीच महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार को लेकर की जा रही स्थिति पर पूर्व कांग्रेसी पवार ने कहा कि यदि सिंधिया से बातचीत शुरू की गई होती तो पास के राज्य में वर्तमान स्थिति उत्पन्न नहीं होती। लोग मानते हैं कि कमलनाथ चमत्कार कर सकते हैं।  राजा साहेब  (सिंधिया) के साथ एक संवाद होता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। वह 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी हार के बाद चाहते थे कि उन्हें नयी जिम्मेदारी दी जाए। यद्यपि यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है और यह आसान नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.