पुणे में पकड़ाए गए कर्जत जेल से फरार 3 आरोपी

एक इंदापुर और दो वडग़ांव मावल से गिरफ्तार

0
पिंपरी/पुणे : एन पी न्यूज 24 – गंभीर स्वरूप के आपराधिक मामलों में कर्जत जेल में कैद पांच आरोपी जेल से भाग गए थे, उनमें से तीन आरोपियों को पुणे जिले में दबोच लिया गया है। इनमें से एक इंदापुर और दो को मावल तालुका के वडग़ांव से गिरफ्तार किया गया है। जेल से फरार हुए चार आरोपी न्यायलयीन कस्टडी में भेजे गए थे।
वडग़ांव मावल से पकड़े गए आरोपियों के नाम ज्ञानेश्वर तुकाराम कोल्हे (निवासी जवला, जामखेड), मोहन कुंडलिक भोरे (35, निवासी कवडगांव, जामखेड) हैं। गंगाधर लक्ष्मण जगताप (निवासी म्हालंगी, कर्जत) को इंदापुर के न्हावी से हिरासत में लिया गया। अक्षय रामदास राऊत (निवासी पारेवाडी, जामखेड), चंद्रकांत महादेव राऊत (पारेवाडी,  जामखेड) नामक दो अन्य आरोपी अब तक फरार हैं।
अहमदनगर पुलिस के अनुसार, आरोपी ज्ञानेश्वर के खिलाफ चोरी और अवैध असलहे रखने के तीन मामले दर्ज हैं। मोहन भोरे, अक्षय राऊत, चंद्रकांत राऊत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हैं। आरोपी गंगाधर जगताप के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज है। कर्जत पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार किये जाने के बाद उन्हें न्यायलयीन हिरासत में भेजा गया, जिसके बाद सभी की रवानगी कर्जत जेल में की गई थी। 9 फरवरी को ये पांचों जेल से भाग निकले।
अहमदनगर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इसके दौरान ज्ञानेश्वर कोल्हे और मोहन भोरे दोपहिया पट सवार होकर शिक्रापूर चाकण रोड से वडगांव मावल की दिशा में जाने की जानकारी मिली। इस पर अहमदनगर पुलिस ने वडग़ांव मावल थाने के पुलिस निरीक्षक सुरेश निंबालकर और तलेगांव दाभाड़े थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमरनाथ वाघमोड़े से संपर्क किया। यहाँ तलाशी मुहिम चलाने के बाद आरोपी मोहन मोरे का भाई परमेश्वर मोरे वडग़ांव मावल में रहता है, यह पता चला। उसका पता खोजकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धरदबोचा। गंगाधर जगताप को कर्जत विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी संजय सातव की टीम ने इंदापूर तालुका के न्हावी में से हिरासत में लिया। फिलहाल अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश शुरू है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.