पुणे : एन पी न्यूज 24 – अज्ञात चोर ने सर्राफा दूकान में घुसकर 27 लाख रूपयों के सोने के गहने तथा दस हजार रूपए नकद चोरी की। यह घटना पुणे के तलेगांव दाभाड़े इलाके में हुई। उक्त सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर तलेगांव दाभाड़े पुलिस थाने में अशोक जव्हेरचंद ओसवाल ने शिकायत दी है जिस अनुसार पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज किया है।
ओसवाल की तलेगांव दाभाड़े में मुख्य बाजार में सर्राफा दूकान है और दूकान के उपर ही वे परिवार के साथ रहते है। सोमवार की सुबह ओसवाल ने दूकान का शटर बाहर से लगाया और बहू को भीतर से बंद करने के लिए कहकर वे मित्रों के साथ मंुबई गए। ओसवाल की बहू भीतर से शटर बंद करना भुल गई। इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर दूकान में घुस गया और सोने के गहने तथा नकद राशि चोरी की। किसी को संदेह ना हो इसलिए चोर चोरी का माल बोरी से लेकर गया। 17 मिनटों में उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह सारी घटना दूकान में लगाए हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके जरिए पुलिस चोर को ढूंढ रही है।
visit :http://npnews24.com