भूटान के प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-2 के लिए इसरो को सराहा

0

थिम्पू : एन पी न्यूज 24 –  भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के साहस और चंद्रयान-2 पर की गई कड़ी मेहनत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि इसरो भविष्य में अपने अंतरिक्ष मिशन को जरूर पूरा कर लेगा।

शेरिंग ने ट्वीट कर कहा, “आज हम सभी को भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 ने अपने आखिरी मिनटों में कुछ चुनौतियों का सामना किया, लेकिन आपका साहस और कड़ी मेहनत ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानने के बाद, मुझे कोई शक नहीं है कि वह और उनकी इसरो टीम एक दिन इसे जरूर कर दिखाएंगे।”

चंद्रयान-2 मिशन को देखने के लिए 70 से अधिक बच्चों के बीच भूटान के कुछ छात्र भी बेंगलुरु के इसरो मॉनिटरिंग सेंटर में मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.