पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में 22 तक संपूर्ण लॉकडाउन

0
पुणे।एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस के संक्रमण के मई में लगातार बढ़ते मामलों के चलते पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने क्षेत्र में एक बार फिर सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, अगले तीन दिन तक पीसीबी क्षेत्र में सिर्फ मेडिकल स्टोर्स खुलने की इजाजत है। इसके लिए भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 5 बजे से 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मेडिकल के अलावा अन्य सभी दुकानें और सेवाएं बन्द रहेंगी।
पीसीबी के अध्यक्ष ब्रिगेडियर कुलजीत सिंह ने एक बैठक बुलाई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।पीसीबी ने कोविड-19 को रोकने के लिए पूर्वी पुणे के इलाके में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया है। यह शटडाउन मंगलवार से शुरू होकर 22 मई तक जारी रहेगा। अब से अगले तीन दिन तक पुणे कैंट में सिर्फ मेडिकल शॉप्स खुलने की इजाजत है। इसके लिए भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 5 बजे से 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मेडिकल के अलावा अन्य सभी दुकानें और सेवाएं बन्द रहेंगी।
गौरतलब हो कि पीसीबी 11.9 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस इलाके में कैम्प, वनावड़ी, रेस कोर्स और शॉपिंग के स्थान महात्मा गांधी रोड और ईस्ट रोड आते हैं। इन जगहों से 18 मई तक 128 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया था। इसके चलते लॉकडाउन दोबारा लागू करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा आर्मी के दक्षिणी कमांड का हेडक्वार्टर भी पीसीबी में ही है। इसके चलते भी यह काफी सेंसिटिव जोन है। यहां के भीमपुरा, न्यू मोदीखाना और इसके आसपास इलाके में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे थे। इसके चलते उक्त फैसला किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.