महाराष्ट्र : डंपर ने मारी प्रवासियों से भरी बस को टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत, 22 घायल  

0

सोलापुर : एन पी न्यूज 24 – लॉकडाउन के दौरान मजदुर अपने-अपने घर की ओर पलायन कर रहे है। इस बीच सड़क हादसे रुकने के नाम नहीं ले रहे है। कल देर रात उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में प्रवासी मजदूरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में सवार में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं। ऐसे ही एक दर्दनाक घटना महाराष्ट्र में भी घटी। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के यवतमाल में आज सुबह एक बड़े सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 22 लोग घायल हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आज सुबह प्रवासी मजदूरों को झारखंड लेकर जा रही बस जैसे ही यवतमाल के पास पहुंची वैसे ही सामने से आ रहे एक डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद ही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस में सवार सभी लोग प्रवासी मजदूर थे। वह सोलापुर से झारखंड जा रहे थे।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचार कार्य शुरू कर दिया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस और डंपर में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और निकट के अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.