Coronavirus : पुणे में कोरोना के मिले 5 और नए मरीज, पश्चिम महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 77 के पार

0

 

मुंबई :एन पी न्यूज 24- कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन इस महामारी से हजारों की संख्या में मौतें हो रही है। अब इसका सीधा असर भारत पर दिखने लगा है। मौजूदा समय में देश में 1906 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। जबकि अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की बात करें तो इस मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है।

ताजा आकड़ों के मुताबिक, पुणे शहर में कोरोना के 5 नए मरीज पाए गए है। जिसके बाद अब राज्य अब पीड़ितों की संख्या 325 के पार पहुंच गयी है। जबकि 12 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में राज्य की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड, पुणे जिला, सातारा, सांगली, कोल्हापूर समेत इन जगहों में मरीजों की संख्या 77 के पास पहुंच चुकी है।

मौजूदा समय में पुणे शहर में कोरोना के 36, पिंपरी-चिंचवड में 12, सतारा में 2, सांगली में 25 मरीज पाए गए है। अब तक 1633 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। उनमें से, 1529 नमूने प्राप्त हुए हैं और 104 अभी भी प्रतीक्षित हैं। रिपोर्ट में कुल 1413 नमूने नकारात्मक आये जबकि 77 नमूने सकारात्मक पाए गए है। अब तक 16 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं पुणे शहर में 5 और नए मरीज मिलने से प्रशासन सकते में आ गए है। प्रशासन लगातार लोगों से घर में रहने की अपील कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.