Coronavirus से मरने वालों की संख्या 27000 पार, अब तक 6 लाख से ज्यादा कोरोना पीड़ित

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया के लिए महामारी बन चूका है। इस महामारी से हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। लोग हैरान-परेशान है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, द‍ुनियाभर में  कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्‍या 6 लाख से अधिक हो गई है। ताजा आकड़े के मुताबिक, कुल संख्‍या 601,536 हो गई। वहीं मरने वालों की संख्‍या 27,441 पर पहुंच गई। वहीं रिकवर होने वाले मरीजों की संख्‍या 133,454 है।

 

यूरोप और अमेरिका कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर लगाम लगाने के लिए जूझ रहे हैं तो सोचिये बाकि देशों में अगर यह महामारी का रूप धारण कर ले तो क्या होगा। अफ्रीकी संघ के अनुसार, अफ्रीका में आधिकारिक संख्या अब भी कम है। वहां शुक्रवार तक 83 लोगों की मौत हुई और 3200 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.