फेसबुक जल्द रिलायंस जियो में हो सकती है 10 फीसदी की भागीदारी, करीब 6 अरब डॉलर में हो सकता है सौदा!

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – भारत के टेलीकॉम सेक्टर में फेसबुक की जल्द एंट्री हो सकती है। दरअसल फेसबुक जल्द भारत के दिग्गज ग्रुप रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है। ऐसी जानकारी एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अखबार के मुताबिक सामने आई है। खबर के मुताबिक, फेसबुक जल्दी ही मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी के लिए एक प्रारंभिक समझौता कर सकती है।

बताया जा रहा है कि यह सौदा अरबों डॉलर का हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो के पास भारत में करीब 37 करोड़ ग्राहकों का आधार है।  एनालिस्ट बर्नसटीन ने इस कंपनी का वैल्युएशन करीब 60 अरब डॉलर का किया है यानी इसकी 10 फीसदी हिस्सेदारी का सौदा करीब 6 अरब डॉलर में हो सकता है।

रिलायंस जियो इस वक़्त भारत के सबसे मजबूत टेलीकॉम कंपनी में से एक है। इसकी शुरुआत सितंबर 2016 में हुई थी। जिसके बाद से यह आगे बढ़ता ही गया। इस समय भारत का टेलीकॉम सेक्टर एजीआर की समस्या की वजह से तबाह हो रहा है, लेकिन रिलायंस जियो मजबूती से टिकी हुई है। हालांकि कंपनी अपने कर्जो को खत्म कर इसे शून्य तक लाना चाहती है, इसलिए हिस्सेदारी बेचने के लिए शायद कंपनी प्रयास कर रही है। इसके पहले भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाएं शुरू करने के लिए रिलायंस माइक्रोसॉफ़ट के साथ करार कर चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.