बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन की ‘चाणक्य’ में नहीं होगा कोई चंद्रगुप्त, इस महीने से शूटिंग होगा शुरू

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। हालही में अजय ‘तान्हाजी’ में नजर आये थे। जो आज तक बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसके बाद अब अजय फिल्म ‘मैदान’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी। इस सब के बीच अजय की आनेवाली और फिल्म चर्चा में है। जिसका नाम चाणक्य है। इस फिल्म को नीरज पांडे डायरेक्ट कर रहे है।

नीरज ने अब तक बॉलिवुड में कई सुपरहिट फिल्म दिए है। जिसमें ‘अ वेडनसडे’, ‘स्पेशल 26’, ‘बेबी’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्में शामिल है।अब वह अजय देवगन के साथ चाणक्य के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। चाणक्य की कहानी ने खुद अपने चेहरे की तलाश की और अजय देवगन को खोज लिया। चाणक्य की कहानी के लिए अजय देवगन की तरह ही एक बेहतरीन अभिनेता चाहिए था। नीरज ने एक चेंनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘हम निर्देशक किसी न किसी ऐक्टर को माध्यम बनाकर ही अपनी कहानी कहते हैं। आज के समय मे चाणक्य के किरदार के लिए हर लिहाज से अजय देवगन बेस्ट ऐक्टर हैं अब मैं उन्हें बेस्ट क्यों मानता हूं, यह आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि मेरी बात कितनी सही है।’

https://www.instagram.com/p/B7D12t-pRDE/?utm_source=ig_web_copy_link

अक्टूबर से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग –
नीरज के मुताबिक फिल्म चाणक्य की शूटिंग इसी साल अक्टूबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि अजय खुद भी भारत के ऐतिहासिक किरदारों पर कहानी कहना चाहते हैं। हम चाणक्य की जीवनी पर 3-4 साल से काम कर रहे हैं। अजय देवगन 2 साल पहले चाणक्य के इस सफर में शामिल हो गए थे और वह इस कहानी को लेकर एक्साइटड भी थे।

https://www.instagram.com/p/B9dgU4qp4AM/?utm_source=ig_web_copy_link

चंद्रगुप्त मौर्य के बारे में पूछे जाने पर नीरज ने बताया कि ‘शायद नहीं, क्योंकि यह कहानी चाणक्य की है तो ढाई घण्टे में हम चाणक्य की कहानी दिखाएंगे। अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आती है और उनकी मांग होती है तो हम अगला भाग भी बना सकते हैं। अजय के अलावा हमने अभी तक किसी और कि कास्टिंग नहीं कि है, कुछ लोगों से बात चल रही है, जैसे ही कास्टिंग फाइनल होगी तो हम उसकी घोषणा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.