उद्योगपति आनंद महिंद्रा पुणे की बुजुर्ग आंटी के बने फैन

अनुशासनहीन बाइकसवारों पर लगाम कसने में जुटी आंटी के वीडियो पर किया ट्वीट

0
पुणे।एन पी न्यूज 24-अपने ट्वीट से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद महिंद्रा एक और ट्वीट सुर्खियों में छा गया है। महिंद्र ने पुणे की एक बुजुर्ग आंटी के वायरल हो रहे एक वीडियो पर अपनी राय रखी है, जो फुटपाथ पर खड़ी होकर बाइक चालते हुए लोगों को रोकती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रहीं बुजुर्ग महिला पुणे के हाईस्कूल में टीचर हैं, पुणे के अनुशासनहीन बाइकसवारों को अनुशासनबद्ध बनाने की कवायद कर रही है। इस बुजुर्ग महिला के साहस ने एक नई मिसाल पेश की है।

 

 

दरअसल 21 फरवरी को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल होने लगा। यह वीडियो पुणे का है जहां फुटपाथ पर गाड़ी चला रहे बाइकर्स को रोकने के लिए एक बुजुर्ग आंटी को खुद सड़कों पर उतरना पड़ा। रोड्स ऑफ मुंबई नाम के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड की गई। इसमें यह बुजुर्ग महिला फुटपाथ पर खड़ी नगर आ रही हैं। एक आदमी फुटपाथ पर अपनी बाइक लिए चले आ रहा है, जिसके सामने महिला आ जाती हैं। इस वीडियो में बाइक पर बैठे व्यक्ति ने हेल्मेट भी नहीं पहना है। हालांकि, महिला के मना करने पर वह अपनी बाइक को फुटपाथ से उतार कर सड़क पर ले जाता है।
इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कुछ और बुजुर्ग लोग महिला के पास आते हैं। इसके बाद ये सभी लोग फुटपाथ पर खड़े हो जाते हैं। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इस वीडियो में आंटी के साहसी कदम को लोगों के साथ अब आनंद महिंद्रा की भी वाहवाही मिल रही है।उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मैने अभी इसे देखा और अब मैं सभी आंटियों का फैन हो गया हूं। इन सभी को और ताकत मिले। इन आंटी को विश्व महिला दिवस पर सेलिब्रेट करना चाहिए। इनकी वजह से ही यह दुनिया एक बेहतर और सुरक्षित जगह है।” बहरहाल आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट के साथ पुणे की वह बुजुर्ग आंटी फिर सुर्खियों में छाई हुई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.