इस्लामाबाद : एन पी न्यूज 24 – पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरसल पाकिस्तान के क्वेटा शहर में स्थित एक मस्जिद में बम ब्लास्ट हुआ है। इस धमाका में 15 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की मृतकों में एक डीएसपी भी शामिल है। साथ ही इस धमाके में 20 अन्य लोग भी घायल हो गए है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#UPDATE Balochistan: Ten persons, including a police officer, killed in a blast inside a mosque in Quetta today. #Pakistan https://t.co/0HwEUJLTMP pic.twitter.com/dsoDAwSmK0
— ANI (@ANI) January 10, 2020
जानकारी के मुताबिक, ये धमाका शुक्रवार के नमाज के तुरंत बाद हुआ। जहां ये धमाका हुआ वह इलाका घना बसा हुआ बताया जाता है। धमाके के बाद फौरन वहां पर रेस्क्यू दल पहुंच गया है जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। ये धमाका क्वेटा के सैटेलाइट टाउन एरिया में हुआ। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं पाया है। बता दें कि अभी तक किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।
visit : npnews24.com