झारखंड: हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की ‘शपथ’, 6 राज्यों के मुख्यमंत्री लगाएंगे ‘हाजिरी’

0

झारखंड: एन पी न्यूज 24 – झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) गठबंधन को झारखंड में पूर्ण बहुमत मिला है. इसके बाद सरकार बनाने की तैयारी जोरों पर शुरू है. हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में 6 मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है हेमंत सोरेन रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.

इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पी. चिदंबरम, अहमद पटेल, आरपीएन सिंह और के.सी. वेणुगोपाल भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे. साथ ही कांग्रेस (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) शासित तीन राज्यों के मंत्रियों सहित कुल 6 मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान 5 पूर्व सीएम भी इस कार्यक्रम में पधारेंगे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, अखिलेश यादव, हरीश रावत, चंद्रबाबू नायडू, एच.डी. कुमारस्वामी का नाम शामिल हैं. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में हेमंत सोरेन की अगुवाई में 3 पार्टियों के गठबंधन  ने 47 सीटें हासिल करके पूर्ण बहुमत हासिल किया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट मिली। वहीं 3 सीटें हासिल करने वाले बाबूलाल मरांडी की जेवीएम भी गठबंधन सरकार का समर्थन कर रही है। वहीं, विपक्षी पार्टी भाजपा को 25 सीटें और आजू को 2 सीटें मिलीं।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.