झारखंड : गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हेमंत सोरेन दुमका, बरहेट में आगे

0

रांची : एन पी न्यूज 24 – झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका दोनों सीटों पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशियों से पर्याप्त वोटों से आगे चल रहे हैं।

सोरेन दुमका सीट पर लगभग 3,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां उन्हें फिलहाल 32,682 वोट मिल चुके हैं, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार लुइस मरांडी को 29,494 वोट मिल चुके हैं।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन बरहेट सीट पर भी लगभग 9,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां उन्हें 26,862 वोट मिल चुके हैं और उनके करीबी प्रत्याशी भाजपा के सिमोन माल्टो को 17,211 वोट मिल चुके हैं।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.