विवाद दूर रखने के लिए हर मंत्री के घर बजनी चाहिए बांसुरी

पंडित हरिप्रसाद चौरासिया ने कहा

0

67 वां सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव शुरू

 पुणे : एन पी न्यूज 24 – प्रसिध्द बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरासिया ने बुधवार को पुणे में कहा कि बांसुरी वादन से आस पास का माहौल प्रसन्न रहता है। इसलिए हर एक के घर में बांसुरी बजनी ही चाहिए। खास कर हर एक राजनीतिज्ञ तथा मंत्री के घर बजनी चाहिए ताकि विवाद दूर रहकर हार्मनी बनी रहें।

आर्य संगीत प्रसारक मंडल द्वारा आयोजित 67 वें सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव की शुरूआत बुधवार से हुई। महोत्सव का एहम हिस्सा होनेवाले अंतरंग इस कार्यक्रम के अंतर्गत गायक अमरेंद्र धनेश्वर ने पंडित चौरासिया का साक्षात्कार लिया। इस समय उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योगा की तरह बांसुरी वाद्य की भी मदद होती है। बांसुरी वादन से आस पास का माहौल भी प्रसन्न रहता है। इसलिए हर एक को बांसुरी वादन करना चाहिए। खासकर मंत्री और राजनीतिज्ञों को तो बांसुरी बजानी ही चाहिए। इस से विवाद, झगड़े दूर रहेंगे।

पंडित चौरासिया ने कहा कि भारतीय संगीत निश्चित रूप से सभी को अच्छा लग सकता है लेकिन हर कलाकार को अध्ययन करना जरूरी है कि किन श्रोता गुट के सामने कौन सा गीत गाना चाहिए अथवा कौन सा वाद्य बजाना चाहिए।

रविवार तक चलेगा महोत्सव

बुधवार की दोपहर चार बजे किराणा घराने के वरिष्ठ गायक पंडित फिरोज दस्तूर के शिष्य गिरीष संझगिरी के गायन से महोत्सव की शुरूआत हुई। उसके बाद जयंती कुमरेश का वीणावादन, अर्चना कान्हेरे का गायन और पंडित चौरासिया का बांसुरी वादन भी हुआ। 16 दिसंबर तक उक्त महोत्सव चलेगा।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.