पत्नी को शारीरिक सुख देने से पति का इनकार

पत्नी ने दी पुलिस में शिकायत

0

 पुणे : एन पी न्यूज 24 – पत्नी को शारीरिक सुख देने से वंचित रखनेवाले पति के खिलाफ पुणे के चिखली पुलिस थाने में मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ खुद पत्नी ने ही शिकायत दी है।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर 27 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है जिस अनुसार 33 वर्षीय पति के खिलाफ पत्नी को शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि फरवरी महिने में उसकी शादी हुई। शादी के समय पति ने जो जो आश्वासन दिए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया। शादी करते समय झूठी जानकारी दे दी गई। ससुराल आने के बाद पति ने एक बार भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएं। जब भी यह विषय निकलता था वह स्पष्ट रूप से इनकार करता था। साथ ही फ्लैट लेने के लिए मायके से दस लाख रूपए लाने के लिए कहकर प्रताड़ित किया। इसलिए महिला ने पति ने खिलाफ शिकायत दी है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.