पुणे : एन पी न्यूज 24 – कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत जबकि दो घायल हो गए। यह दुर्घटना मंगलवार के तड़के मंुबई-पुणे महामार्ग पर ओजर्डे गांव की सीमा में हुई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में महेश कदम की मौत हो गई है। वहीं संतोष भोसले, प्रविण कोकाटे घायल हुए हैं। तीनों मंगलवार के तड़के कार से मंुबई से पुणे की ओर निकले हुए थे। उस समय ओजर्डे गांव की सीमा में अनियंत्रित कार सामने से जा रहे ट्रक से पीछे से जा टकरी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहंुच गया और घायल तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां महेश की जांच कर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। अन्य दोनों का इलाज चल रहा है।
visit : npnews24.com