झारखंड चुनाव : सुबह 10 बजे तक 11.2 प्रतिशत मतदान (लीड-1)

0

रांची : एन पी न्यूज 24 – झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में छह जिलों की 13 सीटों पर शनिवार सुबह 10 बजे तक कुल 11.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। नक्सली हमले की आशंका को दरकिनार करते हुए लातेहार विधानसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 13.23 प्रतिशत मतदान हो चुके थे। यहां कुछ दिन पहले नक्सलियों ने चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि पहले चरण की सभी 13 सीटों पर सुबह 10 बजे तक कुल 11.2 प्रतिशत मतदान हो चुका है। पहले चरण में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं।

इस चरण में सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गुमला, मनिका, पांकी और डाल्टनगंज हैं। सभी सीटों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपराह्न् तीन बजे तक मतदान होंगे।

पहले चरण में 13 सीटों पर 189 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 37,83,055 मतदाता प्रथम चरण में मतदान के पात्र हैं।

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर 28 उम्मीदवार हैं, जो पहले चरण में किसी सीट पर सबसे ज्यादा हैं।

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार भानु प्रताप शाही शामिल हैं।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.