जलसंधारण मंत्री तानाजी सावंत की कार ने एक को कुचला

सोलापुर की घटना

0

दुर्घटना के समय सावंत नहीं थे कार में

 पुणे : एन पी न्यूज 24 – जलसंधारण मंत्री तानाजी सावंत की कार के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुर्घटना सोमवार की सुबह सोलापुर के बार्शी स्थित शेलगांव में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार श्यामकुमार देविदास होले (40) की मौत हो गई है। होले शेलगांव में रहते थे और सब्जियां बेचने के लिए बार्शी जाया करते थे। सोमवार की सुबह रोज की तरह वे बार्शी गए हुए थे। बार्शी से शेलगांव लौटते समय बीआईटी महाविद्यालय के सामने कार की जोरदार टक्कर उन्हें लगी जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद गुस्साए लोगांे ने कार में तोड़फोड़ की। कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहंुच गया। पुलिस ने जैसे तैसे माहौल पर काबू पा लिया। सांवत पर कार्रवाई करने की मांग होले के परिजनों ने की है। दुर्घटना के समय सावंत मंुबई में थे। उनके परिजन कार से यात्रा कर रहे थे।

visit : http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.