पुणे में बारिश से हाहाकार, दस लोगाें की मौत

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  पुणे में बुधवार की रात हुई तुफानी बारिश के कारण घर की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य जगह पर पांच लोगाें की मौत हो गई। बारिश से हुए हाहाकार से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

पिछले दो दिनों से लगातार जारी बारिश ने बुधवार की रात रौद्र रूप धारण किया। सड़कों पर जानी जम गया। नालों का पानी बढ़ गया। सिंहगड़ रोड स्थित आंबिल नाले का पानी बढ़ने के कारण कात्रज से दांडेकर पुल स्थित कई घरों में पानी घुस गया। सहकारनगर के टांगेवाले कॉलोनी में एक घर की दीवार ढह गई जिसमें पांच लोगाें की मौत हो गई। एनडीआरएफ के जवानों ने मलबे में दबे पांचों के मृतदेह बाहर निकाले जिनमें तीन लड़कों का समावेश हैं। दूसरी ओर सहकारनगर और सिंहगड़ रोड तथा अन्य जगहों पर पांच मृतदेह पाए गए। अन्य कुछ लोग बह जाने की आशंका जताई गई है।

पुल से बहने लगा पानी

पानी के कारण कई पानी के नीचे गए। कई जानवर भी मर गए हैं। तो दुपहिया, चार पहिया, साइकिल ऐसे दर्जनों वाहन पानी में बह गए हैं। कई घरों में पानी आने के कारण लोगों ने पूरी रात जगकर निकाली। नदी किनारे के आस पास रहनेवाले लोगों को, पानी में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। पेड़ गिरने की, दीवारें गिरने की घटनाएं भी हुई जिनमें लोगों के घर, वाहनों का काफी नुकसान हुआ। कई जगहों की जलापूर्ति खंडित हुई है।

कात्रज परिसर में चट्‌टान गिरने से यातायात ठप्प

कात्रज परिसर में देर रात चट्‌टान गिरने से पुणे-बंगलुरू महामार्ग का यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया। कई वाहन चालक कात्रज सुरंग के पास फंसे हुए थे। सुरंग में भी काफी पानी बह गया था। शहर में अधिकतम सड़कों पर यातायात ठप्प हो गया था। चालकों को सड़क पर जमा हुए पानी से वाहन ले जाने पड़े।

स्कूलों को छुट्‌टी

बुधवार की रात हुई मुसलाधार बारिश के कारण शहर में बनी हुई बाढ़ स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी नवल किशाेर राम ने पुणे शहर तथा जिले के सभी स्कूल तथा कॉलेजों को छुट्‌टी घोषित की।

visit : http://npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.