Video : एक स्वर में अमेरिकी सैनिकों ने बजाई ‘जन गण मन’ की धुन

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 –  वॉशिंगटन के लुईस मैककॉर्ड में अमेरिकी सैनिक, भारतीय सैनिकों के साथ मिलकर संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही है। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में ये एक बड़ा कदम है। युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने भारत के राष्ट्रगान ( जन गण मन ) की धुन बनायीं। जिसका वीडियो सामने आया है। ये वीडियो अमेरिका के मैककॉर्ड के बेस लेविस में चल रहे भारत-अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास 2019 के दौरान की है। इस प्रस्तुति की खास बात ये है कि इसमें ना केवल पुरुष बल्कि अमेरिकी महिला सैनिक भी हिस्सा ले रही है और बैंड पर कदम से कदम मिलाकर युद्धाभ्यास कर रही है।

इस वीडियो में अमेरिकी सैनिकों की एक टुकड़ी अपने बैंड पर भारतीय राष्ट्रगान पर बेहतरीन प्रस्तुति दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच चल रहे युद्धाभ्यास को ‘युद्ध अभ्यास 2019’ नाम दिया गया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस में भरी उड़ान –
इस बीच और एक बड़ी खबर सामने आई है। स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उड़ान भरी। पहली बार देश के रक्षा मंत्री ने स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरी। राजनाथ सिंह करीब आधे घंटे तक तेजस विमान में ही रहे। बता दें कि 3 साल पहले ही तेजस को वायु सेना में शामिल किया गया था। तेजस को भारत में डिजाइन किया गया है। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पाकिस्तान और चीन के संयुक्त प्रयास से बनाए गए थंडरबर्ड से कई गुना ज्यादा दमदार है।

visit : npnews24.com

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.