पुणे : एन पी न्यूज 24 ऑनलाइन – Sadanand Vasant | महाराष्ट्र के सुपुत्र आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते की राष्ट्रीय जांच संस्था National Investigation Agency (NIA) के महानिदेशक पद पर नियुक्ति की गई है। 31 दिसंबर 2026 तक उक्त नियुक्ति होगी। वर्तमान महानिदेशक दिनकर गुप्ता 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
बता दें कि, दाते मुल रूप से पुणे के निवासी है। वर्ष 1990 बैच के महाराष्ट्र केडर के आईपीएस अधिकारी है। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट प्राप्त की है। उन्हें अत्यंत कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है। दाते फिलहाल महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी पथक के प्रमुख है। इस से पहले उन्होंने मिरा भायंदर, वसई, विरार आयुक्तलय के आयुक्त मुंबई क्राइम ब्रान्च के सहआयुक्त इन पदों की जिम्मेदारी निभाई है।
26/11 के आतंकी हमले में कामा अस्पताल में आतंकियों द्वारा बंदी बनाए गए महिला तथा बच्चों को मुक्त करने में दात ने महत्वपूर्ण कार्य किया था। उनके इस कार्य के चलते उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भी किया गया था। दाते काफी अनुशासन प्रिय अधिकारी है। मुंबई क्राइम ब्रान्च में कार्य करते समय वे सुबह 8.30 से रात 9.30 बजे तक दफ्तर में होते थे।
विदेश से आए कुरियर में नशीला पदार्थ मिलने की झूठी कहानी, बाणेर के डॉक्टर से एक करोड़ की ठगी
Pune News | कार्बन फ्री, दुर्घटना मुक्त परिवहन व्यवस्था बनाने पर जोर; डॉ. रेजी मथाई की राय
Leave a Reply