Leopard Attack In Pune | पुणे: जुन्नर तहसील स्थित पिंपलवंडी गांव में तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 ऑनलाइन – Leopard Attack In Pune | तेंदुए के हमले में 19 वर्षीय युवक बाल-बाल बच गया। यह घटना मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे जुन्नर तहसील स्थित पिंपलवंडी गांव में हुई।

हमले में बचे 19 वर्षीय प्रदीप गंगाराम माली ने बताया कि, मंगलवार की रात वह पिंपलवंडी के सरकारी पशुवैद्यकीय दवाखाना के पास होनेवाले सार्वजनिक शौचालय गया हुआ था। अंधेरा होने के कारण प्रदीप ने टॉर्च लगाया। दिवार पर बैठे हुए तेंदुए ने प्रदीप की ओर छलांग लगाई। तेंदुए को देख प्रदीप जोर जोर से चिल्लाने लगा और घर की ओर भागने लगा। तेंदुआ उसका पीछा कर रहा था। प्रदीप की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और परिजन बाहर आए और वे भी चिल्लाने लगे। लोगों को जमा हुए देख तेंदुआ वहां से भाग गया।

प्रदीप का कहना है कि, सार्वजनिक शौचालय के पीछे कूड़ा कचरा फेंका जाता है जिस कारण कुत्ते आते रहते हैं। कुत्तों की शिकार करने हेतु तेंदुआ आता है। इस इलाके में लोगों ने कई बार तेंदुए को देखा है। शौचालय का इस्तमाल गांव में रहनेवाले कई परिवार करते हैं। लेकिन यहां बिजली नहीं है। इसलिए यहां लाइट का पोल लगाया जाए और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए यह मांग गांव के लोग कर रहे हैं।

Sunil Mane Join NCP Sharad Pawar | सुनील माने का राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी में प्रवेश

Pune Rape Case | पुणे : इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार
.

Leave A Reply

Your email address will not be published.