Pune Hindi News | पुणे जिले के पाटस परिसर में तेंदुए की दहशत; दो बकरियां, एक कुत्ते की शिकार

0

पुणे : पुणे के दौंड तहसील स्थित पाटस गांव दहशत व्याप्त है। मंगलवार की शाम गांव में तेंदुए ने खेत में घुसकर दो बकरियां और एक कुत्ते की शिकार की। इस घटना को देखते हुए गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग ने जोर पकड़ा हुआ है।

दौंड तहसील में पिछले कुछ दिनों से वरवंड, गार, सोनवड़ी, गार फाटा, पाटस परिसर में तेंदुए को देखा गया है। इसलिए लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में मंगलवार की शाम गारफाटा में संजय कुदले के गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। बुधवार के तड़के पंचशील नगर में तेंदुए ने हंगामा मचाया। गंगुबाई दशरथ भागवत नामक महिला के घर के सामने बांधी हुईं बकरियों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इसमें दो बकरियां मर गईं। उसी समय एक कुत्ते का भी तेंदुए ने शिकार किया।

इस संदर्भ में वन विभाग से संपर्क करने बताया गया कि, घटना की जानकारी मिलते ही गांव जाकर जांच की गई तब तेंदुए के निशान पाए गए है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

तेंदुए की हमले की घटनाएं बढ़ने से नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है। खेत में मजदूर काम करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। दूसरी ओर किसानों को भी अपनी जान हथेली पर रख जाना खेत में जाना पड़ रहा है। इसलिए वन विभाग जल्द से जल्द तेंदुए को पिंजरा लगाकर पकड़े ऐसी मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है।

Pune Crime News | ‘मुझे शक्ति भाई कहते है’ कहकर दहशत फैलानेवाले शातिर अपराधी पर FIR

Pune Crime Branch | पुणे में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश; राजस्थानी अदाकारा समेत उजबेकिस्तान की दो युवतियां मुक्त

Leave A Reply

Your email address will not be published.