लॉकडाउन के दौरान अगर आप घर जाना चाहते हैं, तो जान लें ये 10 बातें, वरना नहीं जा सकेंगे घर

0

नई दिल्ली :  एन पी न्यूज 24 – लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में फंसे प्रवासी मजदूर, पर्यटक, छात्रों और अन्‍य लोगों को लेकर गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है।  गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार ये लोग कुछ शर्तों के साथ अब अपने घर जा सकेंगे। इसके लिए राज्‍य सरकारें उनकी बसों की व्‍यवस्‍था कराएंगी। इनमें प्रवासी मजदूर, तीर्थयात्री, पर्यटक और छात्र शामिल है। वहीं गृह मंत्रालय ने फंसे हुए लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। गृह मंत्रालय ने आज गाइडलाइंस जारी करते हुए राज्‍यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां लोगों को वापस बुलाने और उन्‍हें भेजने के लिए नोडल प्राधिकरण और नियम बनाएं।

यह नोडल प्राधिकरण अपने राज्‍यों में फंसे लोगों का पंजीकरण भी करेंगी। बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और छात्रों की आवाजाही के लिए नई गाइडलाइन तैयार की है।

घर जानें के लिए कैसे और क्या करें –
1. नई गाइडलाइन के मुताबिक, घर से दूर कहीं बाहर फंसे हैं और आप अपने घर जाना चाहते है तो इसके लिए आपको केंद्र सराकर ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लोगों को लाने-ले जाने की अनुमति दी है।

2. सभी राज्य और केन्द्र शासित राज्य नोडल अधिकारी की नियुक्ति करे जो सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इतना ही नहीं राज्यों और केन्द्र शासित राज्यों में पहुंचने वाले लोगों का ब्यौरा भी रखा जाए।

3. इस तरह आपको अपने घर जाने के लिए अपने राज्य की सरकार ने द्वारा नियुक्त लोकल नोडल अथॉरिटी का पता करना होगा जहां आप घर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

4.  दोनों राज्य एक दूसरे की आपसी सहमति के साथ सड़क के जरिए भेज सकते हैं।

5. किसी भी व्यक्ति को भेजने से पहले उसकी स्क्रीनिंग की जाएगी और अगर वह पूरी तरह ठीक पाया जाए तो ही उसे भेजने की मंजूरी दी जाए।

6. प्रवासी मजदूरों, यात्रियों और छात्रों को समूह में सिर्फ बस से ही भेजा जाएगा। भेजने से पहले बस को सैनिटाइज कराया जाएगा। इतना ही नहीं यात्रा के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।

7. रास्ते में पड़ने वाले राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश उस राज्य के लिए रास्त देंगे जहां पर ये गाड़ी जा रही है।

8. अगर आप अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे तो आपको क्वारंटाइन किया जाएगा। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वह आपको होम क्वारंटाइन में रखे। इस दौरान आपका हेल्थ चेकअप किए जाएगा।

9. आपको आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करना होगा, ताकि आपके हेल्थ स्टेटस पर नजर बनाई रखे जा सके और साथ ही आपको ट्रैक किया जा सके।

10. यात्रा के दौरान अगर आपकी तबीयत में किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो आपको उसी वक्त अस्पताल ले जाया जायेगा, घर नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.