मुंबई : एन पी न्यूज 24 – बॉलीवुड से एक दुखत खबर सामने आ रही है। दरअसल बॉलीवुड मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। बता दें कि उन्हें कल मुंबई में स्थित एच एन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें कल से आईसीयू में रखा गया था। उनके साथ भाई रणधीर कपूर और पत्नी नीतू साथ में थे।
Actor Amitabh Bachchan announces on Twitter that veteran actor Rishi Kapoor has passed away. pic.twitter.com/pwc7Pht68k
— ANI (@ANI) April 30, 2020
बताया जा रहा है कि कल से ही ऋषि को वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज उनकी मौत हो गयी। ऋषि केवल 67 साल के थे। जानकारी के मुताबिक, “ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और कैंसर से जुड़ा उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इस बात की खबर लगी है कि कैंसर की बीमारी की जटिलताओं के चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है और वो पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। कल इरफ़ान और आज ऋषि के मौत से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री हिल गया है। फैंस में दुःख का माहौल है। ऋषि की मौत की खबर अभिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी।ऋषि कपूर ने न्यू यॉर्क से लौटने के बाद 2012 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म ‘द बॉडी’ की इसी नाम से बनी हिंदी फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में थे। बता दें कि न्यू यॉर्क में इलाज के दौरान ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, आमिर खान, अनुपम खेर जैसे तमाम सेलिब्रिटीज को भी ऋषि कपूर से अस्पताल और अस्पताल के बाहर मिलते देखा गया था।
Leave a Reply