‘यहां’ बच्चा पैदा करने की चलायी जा रही ‘फैक्ट्री’, कम उम्र में लड़कियों को ‘जबरन’ बनाया जा रहा ‘मां’

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बच्चा पैदा करने वाली फैक्ट्रियां चल रही हैं। इसे ‘बेबी फार्मिंग’ के नाम से जोरों-शोरों से चलाया जा रहा है। बता दे कि यह एक अवैध धंधा है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां कम उम्र की अफ्रीकी और विदेशी लड़कियों को यहां जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा किए जाते हैं।

जबरन बनाया जाता है मां –

यह कृत्य बेऔलाद कपल्स को बच्चा बेचने के लिए शुरु किया गया है। इसके लिए बेऔलाद कपल्स मोटी रकम चुकाने तैयार होते हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं और लड़कियां यहां पैसे के लालच में मर्जी से आती हैं, तो वहीं इसी की आड़ में कई लड़कियों को खरीद कर यहां लाया जाता है और फिर उन्हें जबरन मां बनने पर मजबूर किया जाता है।

सिर्फ नाइजीरिया ही नहीं इंडोनेशिया में भी शुरू –
सिर्फ नाइजीरिया ही नहीं इंडोनेशिया समेत कई और देशों में भी बेबी फार्मिंग अस्पतालों और अनाथालायों जैसी जगहों में चोरी-छिपे की जाती है। यहां कम उम्र की लड़कियों को मां बनने के लिए मजबूर किया जाता है। इनमें से ज्यादातर अनाथ या गरीब होती हैं, इसलिए वो मजबूरी में इसके लिए राजी हो जाती हैं। कई जगह यह काम चोरी छिपे चलाया जा रहा है।

लड़कियों की 14 से 17 होती है उम्र –
यहां जन्म देने वाली लड़कियों की उम्र 14 से 17 साल होती है और वो चाहकर भी अबॉर्शन नहीं करा सकती, क्योंकि नाइजीरिया के कानून में इसकी इजाजत नहीं है। इसी बात का फायदा माफिया यानी ‘बेबी फार्मर्स’ उठाते हैं।

3-4 लाख रुपए में बेचे जाते है बच्चे –
रिपोर्ट के मुताबिक, यहां बच्चों को तीन से चार लाख रुपए में बेचते हैं। वहीं, बच्चे की ख्वाहिश रखने वाले लोग इसका विरोध नहीं करते, क्योंकि मेडिकल ट्रीटमेंट के बजाय ये तरीका ज्यादा सस्ता होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.