अगर हैं 60 के पार, तो खाने में ज़रूर करें ये 3 बदलाव

0

नई दिल्ली. एन पी न्यूज 24 – अगर आप 60 के पार हैं तो सावधान। आपको अपने खाने में भी बदलाव करने की ज़रूरत है।  डाइटीशियन बताते हैं कि उम्र के पायदान पर शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और कुदरती सहायता की रफ्तार भी थोड़ी मंद पड़ जाती है, इसलिए आपके लिए ये टिप्स खास साबित हो सकते हैं।

मज़बूत हड्डियों के लिए लें कैल्शियम : ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है, जो आपकी हड्डियों को बेहद कमज़ोर कर देता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे हमारा शरीर कम कैल्शियम अवशोषित करता है। डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत हैं, लेकिन उम्र के साथ कुछ महिलाओं की डेयरी को सहन करने की क्षमता भी कम होती जाती है। 50 से अधिक उम्र की महिलाओं को रोज़ाना 1200 मिलिग्राम कैल्शियम की ज़रूरत पड़ती है।

स्वस्थ मांसपेशियों के लिए चाहिए प्रोटीन : उम्र बढ़ने के साथ गतिविधि कम हो जाती है, जो सारकोपेनिया से जुड़ा है, यह एक प्राकृतिक प्रोसेस है, जिसमें मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है। जब तक महिलाएं 80 की उम्र के पास पहुंचती हैं, तब तक वो अपनी मांसपेशियों का ज़्यादातर हिस्सा खो चुकी होती हैं। आपके शरीर को कितने प्रोटीन की ज़रूरत है, ये आपके वज़न पर निर्भर करता है। 50 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए एक्सपर्ट्स प्रति किलोग्राम वज़न पर 1 से 1.5 ग्राम प्रोटीन की सलाह देते हैं।

स्वस्थ दिमाग़ के लिए विटामिन बी-12 :  जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, वैसे ही वे अपने खाने से कम पोषक तत्वों को अवशोषित करते हैं। एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व जो वे पर्याप्त मात्रा में अवशोषित नहीं कर सकती हैं, वह विटामिन बी-12 है, जो स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं और दिमाग़ दोनों को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। 50 से अधिक उम्र की महिलाओं को रोज़ाना 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 का सेवन करना चाहिए, लेकिन बेहतर ये है कि आप सप्लीमेंट के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.