Coronavirus : पुणे में कोरोना से पहली मौत, 52 साल के शख्स ने तोड़ा दम, महाराष्ट्र में अब तक 8 की मौत

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ। हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक, पुणे में कोरोना संक्रमित से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की उम्र 52 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही पुणे में मौत का यह पहला मामला है। जबकि राज्य में मौत की संख्या 8 पहुंच गयी।

जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत एक निजी अस्पताल में हुई। जिसके बाद राज्य में मौत का आकड़ा 8 पहुंच गया है। मुंबई, सांगली, पुणे-पिंपरी समेत राज्य के कई जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि इससे देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई अहम कदम उठाये जा रहे है। इसके बावजूद कोरोना मरीजों की संख्या में कमी देखने को नहीं मिल रही है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना से आज हुए मौत के बाद पुणे में खलबली मच गयी है।

देशभर की बात करें तो कोरोना मरीजों की संख्या 1192 हो गयी यही। मरने वालों की संख्या 29 हो गयी है। वहीं 102 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके है।
महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए है। महाराष्ट्र 215 जबकि केरल में 202 पॉजिटिव केस सामने आये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.