दो राज्यों ने मेट्रो रेल के लिए निकाली भर्ती, 2. 8 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी, जाने डिटेल्स 

0
मुंबई, 24 मार्च –एन पी न्यूज 24  – महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन निगम लिमिटेड ने अलग अलग पदों के लिए 215 वैकेंसी निकाली है।  गुजरात मेट्रो ने अलग अलग पदों के लिए 135 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगें है।
Mumbai Metro (MMMOCL) Recruitment 2020 :
मुंबई मेट्रो के लिए स्टेशन मास्टर, चीफ ट्रैफिक कंट्रोलर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर और सुपरवाइजर के कुल 215 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए 17 अप्रैल 2020 तक आवेदन किया जा सकता है।  महिलाओ के लिए आरक्षित पद खाली रहते है तो उन पदों पर पुरुषो को मौका दिया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती 
स्टेशन मास्टर – 06 पद
  चीफ ट्रैफिक कंट्रोलर – 04 पद
सीनियर सेक्शन इंजीनियर – 25 पद
सेक्शन इंजीनियर – 113 पद
  सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल ) – 04 पद
    सेक्शन इंजीनियर – 08 पद
सीनियर सेक्शन इंजीनियर – (ईएंडएम ) – 02 पद
  सेक्शन इंजीनियर –   (ईएंडएम ) – 05  पद
  सीनियर सेक्शन इंजीनियर – (एसएंडटी  ) –   18 पद
  सीनियर सेक्शन इंजीनियर – ( एसएंडटी ) – 29  पद
सुपरवाइजर   (कस्टमर रिलेशन ) – 01 पद
GMRC Recruitment 2020 : 
गुजरात मेट्रो रेल कारपोरेशन ने 135 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।  इन पदों के लिए सीधे भर्ती की जाएगी। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी।
इन पदों के लिए बीई या बीटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।  इन पदों की भर्ती के लिए 3 अप्रैल 2020 तक आवेदन किया जा सकता है।
उम्र सीमा 25 से 55 वर्ष तक रखी गई है।  वेतन 33000 रुपए से लेकर 280000 रुपए प्रति माह मिलेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.