BIG BREAKING NEWS: पुणे में टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर  और फोर व्हीलर वाहनों के लिए ‘पेट्रोल-डीजल’ की बिक्री बंद!

0


पुणे:एन पी न्यूज 24– कोरोना वायरस पर प्रतिबंधात्मक उपाय के चलते पुणे में अब टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर  और फोर व्हीलर वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर नवल किशोर राम द्वारा आज (मंगलवार) यह आदेश जारी किया गया है।

जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए जिला पेट्रोल-डीजल संघ को इस बारे में सूचित किया है। इस प्रतिबंध में आवश्यक सेवाओं पर कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी सहित कोरोना नियंत्रण और उन्मूलन में लगे निजी व्यक्तियों, अतिआवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के संदर्भ में काम कर रहे निजी व्यक्तियों, चिकित्सा उपचार या इनकी सहायक में लगे सभी व्यक्तियों को छूट दी गई है. फिर भी, इन्हें एक बार में ही अपने वाहन के टैंक को पूरा भरने के निर्देश दिए गए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.