Coronavirus : मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवड व नागपूर 31 मार्च तक पूरी तरह बंद! सरकारी कार्यालय में 25 प्रतिशत लोग ही रहेंगे उपस्थित: सीएम ठाकरे

0

मुंबईएन पी न्यूज 24  – कोरोना वायरस का असर अब सीधे भारत पर दिखने लगा है। यहां दिन व दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 5 हो गई है। गौरतलब हो कि भारत में कोरोना वायरस से अभी 203 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद हर तरफ हड़कपं मच गया है।
इस बीच महाराष्ट्र में मामले और बिगड़ता दिख रहा है। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 52 तक पहुंच गयी है।

जिससे देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई अहम फैसले लिए है। सरकार ने चार शहरों पुणे, पिम्परी, चिंचवाड़, मुंबई और नागपुर को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। जो की अब 31 मार्च तक बंद रहेगा। हालांकि मुंबई में लोकल और बस सेवा शुरू रहेगा। सरकार ने लोगों से अपील किया है कि वह कृपया सावधानी बरते और बिना जरुरी काम के बाहर जाने से भी बचे।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ 31 मार्च तक बंद रहेगा। राज्य में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति 25 प्रतिशत तक रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में ट्रैन व बस लाइफलाइन है उसे बंद करना आसान बात नहीं है। इस बीच मुख्यमंत्री ने कोरोना पर जागरूकता बढ़ाने के लिए बॉलीवुड अभिनेताओं को धन्यवाद दिया। जिसमें विशेष रूप से उन्होंने रोहित शेट्टी, अमिताभ बच्चन और अन्य दिग्गजों को धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.