कोरोना इफ़ेक्ट  : इन देशो में अचानक से कंडोम खरीदने की दर में आई तेज़ी, लोग कर रहे स्टॉक 


corona
नई दिल्ली, 20 मार्च – एन पी न्यूज 24 – दुनिया भर में 9 हज़ार से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई. जब से कोरोना का प्रभाव बढ़ा है लोग घरो में मास्क और सेनिटाइजर का स्टॉक कर रहे है।  इसकी वजह से मार्केट में दोनों सामान का स्टॉक कम हो गया है।  इसके साथ ही एक और चीज की स्टॉक बढ़ी है और वह है कंडोम की.
इंटरनेशनल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मास्क और सेनिटाइजर के अलावा अब दुनिया के कई देशो में कंडोम की कमी हो गई है।  ब्रिटेन की दवा दुकानों में मास्क और सेनिटाइजर के बाद कंडोम की मांग बढ़ गई है।
यही स्तिथि चीन की भी है।  यहां भी लोग मास्क और सेनिटाइजर के साथ कंडोम भी खरीद रहे है।  कई देशो में लॉकडाउन जैसे हालात है।  इटली और चीन में लोग घरो से बाहर नहीं निकल रहे है।  ईरान में भी यही हालत है।  इस वजह से लोग घरो में सामान को स्टॉक कर रहे है।  फ़िलहाल कोरोना वायरस से यूरोप के कई देश बुरी तरह प्रभावित है।  यूनाइटेड किंगडम में 2600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है और 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।  देश में कोरोना वायरस के 180 लोग प्रभावित है और 4 लोगों की मौत हो चुकी है।  15 लोग ठीक होकर घर जा चुके है।  इसके चलते पूरी दुनिया अलर्ट के मोड़ पर है।  चीन के बाद कोरोना का केंद्र बिंदु यूरोप बन गया है।  अमेरिका में इसे लेकर पहले ही आपातकाल घोषित किया जा चूका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *