पिंपरी चिंचवड़ में 12 और पुणे में 9 तक पहुंचे कोरोना के मामले

पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 21

0
पिंपरी/पुणे। एन पी न्यूज 24 – पिंपरी चिंचवड़ में महामारी कोरोना का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पिंपरी चिंचवड़ शहर में इस बीमारी का एक और मरीज मिला है। यह मरीज फिलीपींस से पुणे पहुंचा था। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा एक मरीज पुणे में भी मिला है। इसके बाद पिंपरी चिंचवड़ शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 और पुणे में 9 तक पहुंच गई है। यानी जिले में कोरोना के कुल 21 मामले सामने आए हैं।
कोरोना के सर्वाधिक मरीज पूरे देश में महाराष्ट्र और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पुणे में मिल रहे हैं। पुणे जिले में इसके मरीजों की संख्या पिंपरी चिंचवड़ में सर्वाधिक 12 हो गई है। आज फिलीपींस से पुणे लौटे एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इससे पिंपरी चिंचवड़ शहर में कोविड 19 यानी कोरोना के मरीजों की संख्या 12 हो गई है। इन सभी का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है उन्हें डिस्चार्ज देकर घर में ही क्वॉरनटाईन किया गया है।
इस बीच आज पुणे शहर में भी एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इससे पुणे में इस बीमारी के मरीजों की संख्या 9 हो गई है। पिंपरी चिंचवड के 12 मरीजों को मिलाकर पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। आज पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तड़के चार बजे दुबई से आई फ्लाइट में सवार 115 यात्रियों की जांच की गई। इसमें एक भी यात्री कोविड 19 का संदिग्ध नहीं पाया गया। एक यात्री ने खुद से कफ की शिकायत की तो उसकी जांच में पुष्टि होने के बाद उसे नायडू हॉस्पिटल में भेजा गया। अन्य 114 यात्रियों को पांच बसों से स्वारगेट के पास सणस मैदान में विलगीकरण के लिए भेजा गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.