बड़ी खबर : कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह गिरफ्तार

0

बेंगलुरुएन पी न्यूज 24 – मध्य प्रदेश में एक फिर सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच चिट्टी की अदला-बदली चल रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज पार्टी के बागी विधायकों से मिलने बैंगलुरू पहुंच गए हैं। विधायकों से मिलने की इजाजत नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह होटल रमाडा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।  उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी शिवकुमार थे।

 

 

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि ‘मैं बेंगलुरू के रमाडा होटल पहुंच गया हूं। पुलिस हमें रोक रही है।’ बता दें कि मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर प्रदेश में फ्लोर टेस्‍ट कराने की मांग की थी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मध्‍य प्रदेश की कमलनाथ सरकार, स्‍पीकर और कांग्रेस पार्टी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इस मामले पर बुधवार 18 मार्च को सुनवाई होगी।

 

 

 

 

इस बीच दिग्विजय सिंह कहते हैं कि वो मध्य प्रदेश से राज्यसभा के प्रत्याशी हैं। 26 मार्च को चुनाव होने जा रहा है। उनके विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है। वो उनसे बातचीत करना चाहते हैं। विधायक भी उनसे बात करना चाहते हैं। लेकिन उनके फोन को छीन लिया गया। पुलिस उनसे बातचीत करने नहीं दे रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि बेंगलुरु पुलिस विधायकों की सुरक्षा के लिए खतरा है। दिग्विजय आगे कहा कि ‘मैंने कहा मैं गांधीवादी आदमी हूं मेरे पास न बम है, न पिस्तौल है, न हथियार है, न रायफल है। मुझे अकेले ले जाएं उनसे मिलवा दें। मुझे संतुष्टि हो जाएगी। मैं वापस चला जाऊंगा।’

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.