सरकारी नौकरी : RRB, SSC, शिक्षा और पुलिस विभाग में बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – अगर आप सरकारी नौकरी के तलाश में है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल इंडियन ऑयल, पुलिस, रेलवे, एसएससी समेत कई विभागों ने बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप इच्छुक है तो यह खबर पढ़े जरूर पड़े और जाने कहां-कहां है वेकेंसी।

इंडियन ऑयल में भर्ती –
इंडियन ऑयल ने भर्ती निकाली है। IOCL द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक 500 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 24 वर्ष तक के युवा ही अप्लाई कर सकते हैं। आवदेन की अंतिम तारीख 20 मार्च रखी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए इंडियन ऑयल के अधिकारी वेब साइट पर जाये।

शिक्षकों के पद पर भर्ती –
पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड ने 1600 से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे हैं। ETT Teacher Recruitment 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 25 मार्च है।  आवेदक की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 10300 रुपए प्रति माह का वेतन मिलेगा। वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेब साइट पर जाये।

जूनियर असिस्टेंट के पद पर भर्ती –
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस वैकेंसी के तहत 746 लोगों का चयन किया जाएगा।  आवेदन के लिए उम्मीदवार 26 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, एप्लीकेशन की फीस 28 अप्रैल 2020 तक जमा की जा सकती है। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेब साइट पर जाये।

1355 पदों पर भर्ती –
SSC Recruitment 2020 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 1355 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित तीन अलग-अलग परीक्षाओं को पास करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 20 मार्च 2020 तय की गई है।

टीजीटी शिक्षक के लिए भर्ती –
Haryana Staff Selection Commission (HSSC) ने 1137 टीजीटी शिक्षकों के लिए आवेदन मांगा है। इस पद पर निकली वैकेंसी के लिए उम्मीदवार 24 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा 90 अंकों की होगी और 10 अंक समाजिक-आर्थिक अनुभव के आधार पर मिलेंगे। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 3 मार्च, 2020 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेब साइट पर जाये।

साइंटिस्ट के पदों पर वैकेंसी –
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने साइंटिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। NIELIT द्वारा भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक 495 पदों पर भर्ती की जानी है। 26 मार्च तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। इस भर्ती के तहत Scientist – ‘B’ Group ‘A’ और Scientific/Technical Assistant – ‘A’ Group ‘B’के पद पर रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

राजस्थान पुलिस भर्ती –
राजस्थान पुलिस ने होमगार्ड ने 2500 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 8वीं पास भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 6 मई, 2020 तक इसके लिए आवेदन दाखिल की जा सकती है। इसके लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.