कोरोना वायरस प्रभाव : कोरोना के कारण पुणे का तुळशीबाग बंद, नायडू हॉस्पिटल परिसर में आना जान प्रतिबंधित 


corona virus
 पुणे , 16 मार्च – एन पी न्यूज 24 –कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने आज से और कई कठोर कदम उठाने की शुरुआत की है।  भीड़भाड़ वाले सभी जगहों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।  इस वजह से शहर के लोकप्रिय तुळशीबाग के व्यापारी और पथारीवाले को अगली सुचना तक अपनी दुकाने बंद रखने का आदेश दिया है।  साथ ही नायडू हॉस्पिटल परिसर में जरुरत के बिना अन्य लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है।
तुळशीबाग पुणे और पुणे आने वाली महिलाओ की खरीदारी के लिए खास जगह मानी जाती है।  यहां पर छोटे छोटे दुकान और संकरी गालियां है।  यहां हमेशा भीड़ लगी रहती है।  भीड़भाड़ को रोकने के लिए पुलिस ने रविवार की रात यहाँ के व्यापारियों व पथारीवालो को अगली सुचना तक दुकाने बंद रखने और रास्ते पर दुकान नहीं लगाने का आदेश दिया है।  मंडई के  सब्जी मार्केट में जीवनावश्यक चीजें मिलती है इसलिए यह खुली रहेगी।
फ़िलहाल सर्दी, खांसी होने पर नागरिक घबराकर नायडू हॉस्पिटल पहुंच जाते है और वहां भीड़ बढ़ रही है।  लोगों ने मांग की है कि उनका सैंपल लेकर उन्हें कोरोना नहीं होने का सर्टिफिकेट दे. वहां के डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि इस तरह से किसी का भी सैंपल नहीं लिया जाएगा। नायडू कोरोना बाधित लोगों का प्रमुख हॉस्पिटल हैं. यहां भीड़ होने से इसके फैलने की संभावना है. इसलिए नायडू हॉस्पिटल परिसर में अन्य लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है।  शहर के सभी पार्क, बाग़, शनिवारवाडा जैसे पर्यटन स्थल को बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *