भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शुरू किया मास्क व सेनेटाइजर का वितरण

0
पुणे।. एन पी न्यूज 24-  भारत के कई शहरों में भी धीरे-धीरे कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पुणे से महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस से ग्रसित 11 मामले सामने आ चुके हैं, दाखिल हो चुका है। पुणे जिले में अब तक इस बीमारी के नौ मरीज मिले हैं। इसे देखते हुए सरकार जागरूक हो गई है, साथ ही जाग चुके हैं नेता। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाजार में मास्क और सैनिटाइजर के दाम आसमान छूने लगे हैं। साथ ही बाजार में इसकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई। इसके मद्देनजर पुणे में महाराष्ट्र के भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोथरुड में लोगों के लिए मुफ्त मास्क और सैनिटाइजर का वितरण शुरू किया है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की पृष्ठभूमि पर आम आदमी सावधानी तो बरतना चाह रहा है, लेकिन मास्क और सैनिटाइजर के दाम बढ़ने की वजह से उसे खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। जनता की इसी समस्या को देखते हुए अब नेता भी अपने चुनावी क्षेत्रों में जनता का दिल जीतने के लिये जरूरी कदम उठा रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल जोकि पुणे के कोथरुड विधानसभा चुनाव क्षेत्र से विधायक हैं, ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के लिए मुफ्त मास्क और सैनिटाइजर का वितरण शुरू किया है, ताकि कोरोना के कहर से बचा जा सके। सिर्फ पुणे की बात करें तो, पुणे में कोरोना के अब तक 9 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो 11 मामले कोरोना के सामने आए हैं, जिनमें 8 मरीज पुणे में, दो मुंबई में और 1 नागपुर में सामने आए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.