पत्नी को जलाकर हत्या की कोशिश

0

 पुणे -एन पी न्यूज 24 –मामूली वजह के चलते पति ने पत्नी पर मिट्‌टी का तेल फेंककर उसे जलाकर हत्या की कोशिश की। यह घटना पुणे के नवलाख उंब्रे परिसर में सामने आई।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार तलेगांव एमआईडीसी पुलिस थाने में 26 वर्षीय विवाहित महिला ने शिकायत दी है जिस अनुसार उसके पति स्वप्निल शिवानंद कांबले पर मामला दर्ज किया गया है।

शनिवार को कांबले दंपति में मामूली वजह के चलते झगड़ा हुआ। उस समय गुस्साए स्वप्निल ने पत्नी पर मिट्टी का तेल फेंका और उसे जला दिया। इसमें वह गंभीर रूप से झूलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को खबर की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.