BIG BREAKING NEWS: महाराष्ट्र के बाद झारखंड हारने वाली भाजपा को अब आत्मचिंतन की जरूरत: संजय राउत

0

मुंबई: एन पी न्यूज 24 – झारखंड विधानसभा परिणाम पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर रहा है। दोपहर के बाद, कांग्रेस कई स्थानों पर आगे बढ़ती दिखाई दी। इसलिए यह लगभग तय माना जा रहा है कि भाजपा अब झारखंड को भी खोने जा रही है. इस पर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भाजपा की चुटकी लेते हुए कहा कि, झारखंड में मोदी और शाह की मेहनत बेकार हो गई.

राउत ने कहा कि, कहा जा रहा था कि राम मंदिर और CAA कानून बनाने का फैसला बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा, लेकिन झारखंड में इसका कोई नतीजा नहीं देखने को नहीं मिला. अब महाराष्ट्र के बाद  झारखंड ने भी बीजेपी को नकार दिया है. राउत ने भाजपा को यह भी सलाह दी कि भाजपा को अब आत्मचिंतन की आवश्यकता है.

संजय राउत ने आगे कहा कि, झारखंड में जहां कांग्रेस की बड़ी लहर देखी गई है, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी इस बार अच्छी सफलता मिली है. झारखंड के नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक चल रहे हैं. हालांकि पूर्ण परिणाम की तस्वीर अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन वर्तमान माहौल से यह स्थिति स्पष्ट हो रही है कि झारखंड में कांग्रेस ही सत्ता में आएगी.

बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. शुरुआत में भाजपा पिछड़ती दिखी. वर्तमान में, कांग्रेस-भाजपा का कड़ा मुकाबला जारी है. भाजपा का झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल से सीधा सामना है.

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.