हरियाणा के फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे खट्टर, रविवार को ले सकते हैं शपथ

0

 

चंडीगढ़ : एन पी न्यूज 24 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद मनोहर लाल खट्टर लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी विधायक अनिल विज ने खट्टर का नाम प्रस्तावित किया और बाकी के 38 विधायकों ने इसका समर्थन किया।

शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर 2 बजे होने की संभावना है।

खट्टर शनिवार सुबह नई दिल्ली से भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे, जिसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा महासचिव अरुण सिंह शामिल हुए।

मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा करेंगे।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला के भी चंडीगढ़ पहुंचने और राज्यपाल से मिलकर भाजपा के पक्ष में अपनी पार्टी का समर्थन पत्र सौंपने की उम्मीद है।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.